हल्द्वानी में आपका स्वागत है: लेकिन ट्रेफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, January 29, 2025

हल्द्वानी में आपका स्वागत है: लेकिन ट्रेफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें



हल्द्वानी।
आज व कल रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लालकुआं—रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट के मध्यम समपार
में ट्रेक की मरम्मत की वजह से हल्द्वानी व रुद्रपुर के बीच बाया रामपुर रोड आवागमन करने वालों के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया है। यह डायवर्जन प्लान 29 जनवरी यानी आज रात साढ़े आठ बजे से  कल यानी 30 जनवरी की प्रातः 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

पुलिस के डायवर्जन प्लान के अनुसार  नैनीताल रोड, रोडवेज की ओर से रुद्रपुर रामपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड होते हुए लालकुआं से नगला तिराहा होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

कालाढूंगी रोड व सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर, रामपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन टीपीनगर, शीतल होटल, गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से लालकुआं से नगला तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

चोरगलिया रोड व गोलापार रोड की ओर से रुद्रपुर-रामपुर को जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से बरेली रोड से लालकुआं होते हुए नगला तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।


दूसरी ओर 38वें राष्ट्रीय खेलों को सकुशल संपन्न कराने के क्रम में 28 जनवरी से  14 फरवरी तक हल्द्वानी शहर में मिनी स्टेडियम के चारों ओर– नैनीताल बैंक तिराहा से सिंधी चौक, सरगम सिनेमा टेम्पो स्टैण्ड से रोडवेज की ओर, भोलानाथ गार्डन से कालाढूंगी तिराहा की ओर, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा तक समस्त तिपहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

ओके होटल से काठगोदाम व दमुवाढुंगा की ओर संचालित होने वाले समस्त तिपहिया वाहनों का संचालन नहर कवरिंग रोड नगर निगम से किया जाएगा। 

काठगोदाम और दमुवाढुंगा से संचालित होने वाले केवल 4-4  कुल 8 तिपहिया वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से कोतवाली के पीछे से बर्फ वाली गली तक आ सकेंगे जो रोडवेज से सीधे काठगोदाम व दमुवाढुंगा को जा सकेंगे। शेष अन्य सभी तिपहिया वाहन नहर कवरिंग रोड नगर निगम में पार्क किए जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta