रुद्रपुर और भीमताल में पंचायत चुनाव के कुछ परिणाम परिणाम घोषित - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, July 31, 2025

रुद्रपुर और भीमताल में पंचायत चुनाव के कुछ परिणाम परिणाम घोषित

रुद्रपुर/भीमताल। उत्तराखंड के रुद्रपुर और भीमताल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद परिणामों की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें महिला प्रत्याशियों की जीत ने विशेष उत्साह पैदा किया है।

रुद्रपुर में जवाहर नगर ग्रामसभा से तारा पाण्डेय, शांतिपुरी नंबर 1 ग्रामसभा से दीपा कांडपाल, शांतिपुरी नंबर 2 ग्रामसभा से कविता तिवारी और शांतिपुरी नंबर 3/4 ग्रामसभा से मोहिनी देवी बिष्ट ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की। इन महिला प्रत्याशियों की जीत ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को रेखांकित किया है। स्थानीय लोगों ने विजेताओं को बधाई देते हुए क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जताई है।

वहीं, भीमताल में भी मतगणना के साथ ही ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य पदों के परिणाम आने शुरू हो गए। ग्राम पंचायत डहरा से मनोज चनौतिया, मलुवाताल से लक्ष्मण सिंह गंगोला, जंगलियागांव से राधा कुल्याल, पस्तोला से खष्टी राघव और पिनरों से लीला पलड़िया ने ग्राम प्रधान के रूप में जीत दर्ज की।

 इसके अलावा, पिनरों क्षेत्र पंचायत से बीडीसी प्रत्याशी उमेश पलड़िया ने भी जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण जश्न मनाया।इन परिणामों ने रुद्रपुर और भीमताल के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना दिया है। 

विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार जताते हुए ग्राम पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने का वादा किया है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नए प्रधान और बीडीसी सदस्य अपने क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखेंगे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta