देहरादून: जंगल में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, मकान मालिक सहित एक दर्जन दबोचे - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, August 3, 2025

देहरादून: जंगल में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, मकान मालिक सहित एक दर्जन दबोचे



देहरादून। देहरादून पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सलियावाला जंगल के बीच एक मकान में अवैध रूप से संचालित कैसीनो का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मकान मालिक शशांक गुप्ता सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1900 कैसीनो कॉइन, 89,000 रुपये नकद, और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार, यह अवैध कैसीनो देहरादून निवासी शशांक गुप्ता के मकान में चल रहा था। पूछताछ में दिल्ली से आए अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें जुआ खेलने का शौक है और वे इसके लिए अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। उन्होंने देहरादून निवासी शशांक, उमेश रावत, विक्रम शाह और अन्य के संपर्क में रहकर इस कैसीनो की योजना बनाई थी। जुए में नकदी का लेन-देन कम रखा जाता था और अधिकांश लेन-देन मौखिक विश्वास पर आधारित था। मकान मालिक और स्थानीय अभियुक्तों ने दिल्ली से आए लोगों को अपने दोस्त बताया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मकान मालिक शशांक गुप्ता (गुड़गांव), सहित निखिल (दिल्ली), गौरव मग्गो (दिल्ली), हिमांशु अरोड़ा (दिल्ली), उमेश रावत (देहरादून), चंद्रशेखर (विकासनगर), जतिन राणा (त्यूणी), मनोहर सिंह चौहान (त्यूणी), चरण सिंह चौहान (चकराता), विनोद (पुरोला), जीवन शर्मा (देहरादून), और केशव उर्फ बबलू सिंह धामी (नेपाल) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta