उत्तराखंड में चार IAS और दो PCS अफसरों के तबादले - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, August 3, 2025

उत्तराखंड में चार IAS और दो PCS अफसरों के तबादले


देहरादून। उत्तराखंड शासन ने रविवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस, दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

आदेश के अनुसार, आईएएस दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। 

इसके अलावा, बाध्य प्रतीक्षारत आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत और बाध्य प्रतीक्षारत आईएएस दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




 यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta