जोशीमठ में टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना साइट पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, August 2, 2025

जोशीमठ में टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना साइट पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल


जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलंग के पास टीएचडीसी की विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की डेम साइट पर शनिवार दोपहर भूस्खलन की घटना में आठ मजदूर घायल हो गए। 

हादसे की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना के समय डेम साइट पर 12 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि परियोजना के विभिन्न हिस्सों में 40-50 मजदूर मौजूद थे। 

घायलों में से चार का उपचार टीएचडीसी चिकित्सालय में चल रहा है, दो गंभीर घायलों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती किया गया है, और एक अन्य गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर रेफर किया गया है। एक मजदूर का पीपलकोटी में प्लास्टर किया जा रहा है।

 किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और टीएचडीसी प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta