देहरादून। सावधान...अगर आप चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के रहने वाले हैं तो आज रात और कल दोपहर तक आप अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग ने आज रात और कल दोपहर तक के लिए बारिश को लेकर इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर, देवप्रयाग तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश/तूफान/बिजली गिरने/बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना है।


No comments:
Post a Comment