देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून व नैनीताल सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 1 सितंबर 2025 को भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए "अलर्ट" जारी किया है।
इस चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, चमोली, टिहरी व उततरकाशी के जिलाधिकारियों एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षों अपने अपने जिलों के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 सितंबर 2025 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
यह निर्णय भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, आंधी और नदी-नालों में तेज बहाव जैसे संभावित खतरों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।
सभी जिलाधिकारियों ने शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें।
देहरादून जिले के डीएम क आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
साथ ही, जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने और सड़क अवरोध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।










No comments:
Post a Comment