ऑपरेशन “गन डाउन”: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले नौ लोगों की तलाश में बद्दी पुलिस - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, September 7, 2025

ऑपरेशन “गन डाउन”: सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले नौ लोगों की तलाश में बद्दी पुलिस



नालागढ़। बद्दी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन गन डाउन” चलाया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में गन कल्चर को बढ़ावा देने और आम जनता में भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना था। 

पुलिस ने इस दौरान मानपुरा और नालागढ़ में दो-दो, जबकि बद्दी में एक, कुल पांच अभियोग आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किए, जिसमें नौ व्यक्तियों को नामजद किया गया।पुलिस के अनुसार, कई व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल, रिवॉल्वर और राइफल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड किए जा रहे थे, जो न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि युवाओं को अपराध की ओर प्रेरित करता है। 

अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें तीन राइफलें, दो पिस्टल और प्रयुक्त कारतूस बरामद किए गए। ये हथियार सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ व्यक्तियों ने अपने हथियार दूसरों को इस्तेमाल के लिए दिए, जो आर्म्स एक्ट के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। 

बद्दी पुलिस ने इस कार्रवाई को और सख्त करने का संकल्प लिया है ताकि समाज में हथियारों के अवैध प्रदर्शन और दुरुपयोग पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना करते हुए पुलिस से ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta