देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास रविवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों की पहचान लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) के रूप में हुई है।विकासनगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक राठौड़ ने बताया कि घटना दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजस्थान मार्बल के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हरबर्टपुर के अस्पताल ले जाया गया। वहां वेदांश और धोनी कश्यप ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों, विवेक कश्यप और अंकित, को धूलकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रमनदीप की भी मौत हो गई। विवेक और अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है।राठौड़ के अनुसार, हादसे के समय बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment