देहरादून। मौसम विभाग की बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल की जिलाधिकारी व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना ने जनपद में कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का ऐलान कर दिया है।
इस आदेश के साथ उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस दिन शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अत्यावश्यक कार्य होने पर ही विद्यालय में बुलाया जाए। इस बारे में स्कूल के प्रधानाचार्य निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अवकाश के दिन स्कूल ने बुलाया जाए। उन्होंने अवकाश का आदेश उन विद्यालयों पर लागू नहीं होगा जिसके परिसर में विद्यार्थियों के लिए हास्टल हैं।



No comments:
Post a Comment