देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद चमोली जनपद के जिलाधिकारी ने दो सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का ऐलान कर दिया है।
दूसरी ओर बद्रीनाथ्मौ और श्री हेमकुंड साहब यात्रा को भी आज से पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं।




No comments:
Post a Comment