उत्तराखंड: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, September 1, 2025

उत्तराखंड: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी


देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड के आठ जिलों  बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रुड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा, चंबा, घनसाली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली और तूफान के साथ बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना है। 

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर हैं। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। 

भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नागरिकों से मौसम अपडेट्स पर नजर रखने और आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta