लो जी...चैंपियन, देवयानी सिंह और पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के हथियारों के लाइसेंस निरस्त - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 27, 2025

लो जी...चैंपियन, देवयानी सिंह और पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के हथियारों के लाइसेंस निरस्त

 


हरिद्वार। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में एक्शन हुआ है।  मामले में जेल भेजे गए पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ अब डीएम हरिद्वार ने सख्त रूख अपनाया है।  डीएम हरिद्वार ने प्रणव सिंह, देवयानी सिंह और उनके पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के नाम से जारी नौ हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं, साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने शस्त्र लाइसेंस परमिशन की शर्तों का उल्लंघन किये जाने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये हैं।

जिलाधिकारी ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दिव्य प्रताप सिंह  के शस्त्र लाइसेंस संख्या 2108/13 रिवाल्वर नंबर 3107638-32, शस्त्र लाइसेंस संख्या 2109/13 रिवाल्वर नंबर 75931-32 बोर व शस्त्र लाइसेंस नंबर 2104/13 बंदूक नंबर 148042 निरस्त किया है। 

सुभद्रा देवी (कुंवर  देवयानी सिंह, पत्नी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन) के शस्त्र लाइसेंस संख्या 1237/99 बंदूक डीबीबीएल, शस्त्र लाइसेंस संख्या 1492/03 पिस्टल नंबर 0041 व शस्त्र लाइसेंस सं० 1669/07 पिस्टल नं० 623745ए को  व  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (पुत्र नरेंद्र सिंह) के शस्त्र लाइसेंस नंबर 1038/93 रायफल नं0 2576544 डीबीएल, शस्त्र लाइसेंस नंबर 1039/1993 पिस्टल नं०-ए-1707 व शस्त्र लाइसेंस नं0 2256/14 रिवाल्वर-ए-1905-32 बोर को भी निरस्त कर दिया है।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta