शिमला। हिमाचल शासन ने आईपीएस मोहित चावला का तबादला रद्द कर दिया है। अब वे डीआईजी साइबर क्राइम के पद पर ही कार्यरत रहेंगे।
बीते दिनों मोहित चावला का तबादला पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में बतौर प्रिंसिपल कर दिया था। अब डरोह में प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार डीआईजी सेंट्रल जोन सौम्या को सौंपा गया है।
उधर आईपीएस आकृति और संदीप धवल को गृह विभाग ने कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के तहत लेवल 12 का पे मैट्रिक्स देने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।


No comments:
Post a Comment