देहरादून। खानपुर में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने व कुछ लोगों के साथ गाली गलौच व मारपीट करने के बाद देहरादून पहुंचे जा रहे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, जब चैंपियन ने विधायक के कैंप कार्यालय पर अपने साथियों के साथ सशस्त्र धावा बोला तब पुलिस मौके पर नहीं थी। चैंपियन की सेना के मौके से कूच कर जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और चैंपियन की लोकेशन ट्रेस की गई। पता चला कि चैंपियन खानपुर में गोलियां चलाने व मारपीट की घटना के बाद देहरादून की तरफ गए हैं।
हरिद्वार पुलिस ने इस सूचना को तुरंत देहरादून पुलिस से शेयर किया। इस सूचना पर देहरादून पुलिस एक्शन में आ गई और पुलिस ने चैंपियन को जोगीवाला क्षेत्र पर रोककर थाने में पहुंचा दिया। जानकारी मिली है कि कुछ ही देर में हरिद्वार पुलिस भी देहरादून पहुंच गई।



No comments:
Post a Comment