खानपुर(हरिद्वार)। शनिवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद नया ही रूप अख्तियार कर लिया। रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी।
आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। गजब तो यह है कि प्रणव के फेसबुक पेज पर इस 'हमले' का एक वीडियो को पोस्ट भी किया गया है। हालांकि इस वीडियो में वे गोली चलाते तो नहीं दिख रहे हैं, लेकिन हाथ में बंदूक लेकर उसे लोड करते और उमेश कुमार के घर पर एक लड़के को पीटते अवश्य दिख रहे हैं।
इस वीडियो में वो गालियां देते भी सुाई पड़ रहे हैं। इसके इसके अलावा घटाक्रम का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें चैंपियन रिवाल्वर से गोली चलाते और गालियां देते दिख रहे हैं। उनके साथ के कई अन्य लोग भी बंदूकों से गोलियां चलाते दिख रहे हैं।
इस मामले की सबसे खास बात यह है कि प्रणव जिस लाल रंग की थार गाड़ी में उमेश कुमार के कार्यालय में पहुंचे थे, उस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुष्कर सिंह धामी के साथ चैपिंयन की बड़ी से फोटो वाले पोस्टर भी चिपके दिख रहे हैं। उनके साथ आई एक अय कार में भी इसी तरह के पोस्टर चिपके दिख रहे हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और वहं पर जमकर हंगामा हो गया था।
उमेश कुमार ने चैंपियन को सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के लिए ललकारा था। तब से ही माना जा रहा था कि दोनों के बीच विवाद बड़ा रूप लेगा।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उमेश कुमार के तीन समर्थक भी घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
उधर, दोनों के समर्थकों में तनाव को देखते हुए दोनों के कैंप कार्यालय पर पुलिस बल तैनात किया गया है। नरेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में तैयारी रहने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के फेसबुक से इस घटना को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। जिसमें वह अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश शर्मा के कार्यालय में जाते दिख रहे हैं।
साथ ही उनके समर्थकों के हाथों में बंदूक भी थी। गाली गलौच के साथ वे इस वीडियो में एक युवक से मारपीट भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर उन्होंने कैपशन दिया है 'एक सीमा होती है बर्दाश्त करने की,
मित्रों जब पानी सर तक आ जाए तो माकूल जवाब देने ही पड़ते हैं, जब कमिने ने अपमान किया तो फिर बदला लेना क्षत्रियधर्म में लाज़मी है। जैसे को तैसा... जय भवानी... वीर भोग्यों वसुंधरा।






No comments:
Post a Comment