हल्द्वानी : वीडियो : भुजियाघाट रपटे में बहे दो लोगों को सीओ ने बचाया - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, August 3, 2025

हल्द्वानी : वीडियो : भुजियाघाट रपटे में बहे दो लोगों को सीओ ने बचाया



हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भुजियाघाट में भारी बारिश के बीच एक हृदयस्पर्शी बचाव अभियान ने दो लोगों की जान बचा ली। तेज बारिश के कारण रपटे में आए उफनते पानी के बहाव में दो व्यक्ति अपनी स्कूटी सहित बह गए थे।

 स्थानीय लोगों की सूचना पर काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम और स्थानीय युवकों ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना उस समय हुई जब नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे अरुण (पुत्र राकेश लाल, निवासी निकट रैमसे अस्पताल, नैनीताल) और अभिजीत तिवारी (निवासी बड़ा बाजार, नैनीताल) भुजियाघाट के रपटे में तेज बहाव की चपेट में आ गए। 

video



स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पहले व्यक्ति को तत्काल बचाकर 108 एम्बुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

 दूसरा व्यक्ति गंभीर हालत में था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला। भारी बारिश और आपात स्थिति को देखते हुए सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने अपने सरकारी वाहन से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे समय पर उपचार मिल सका।

 इस साहसिक और त्वरित कार्रवाई ने पुलिस और स्थानीय समुदाय के सहयोग की मिसाल कायम की है। दोनों व्यक्तियों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta