हरिद्वार। सिडकुल कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथौड़े समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र (42) और मृतक ललित (38), दोनों ग्राम नौगांव, थाना स्यौहारा, जिला बिजनौर के निवासी थे और रावली महदूद में सुखवीर सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों एक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे मकान मालिक सुखवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि धर्मेंद्र ने सोते समय ललित के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान मालिक की मौजूदगी में धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। सुखवीर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। फॉरेंसिक टीम ने शव और साक्ष्य जुटाए।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि धर्मेंद्र की पत्नी भी उनके साथ रहती थी और उसे शक था कि अविवाहित ललित से उसकी पत्नी का एक साल से अवैध संबंध है। इसी रंजिश में शुक्रवार रात धर्मेंद्र ने ललित के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या की और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। इंस्पेक्टर भंडारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद धर्मेंद्र को जेल भेज दिया गया है।
Sunday, August 31, 2025
उत्तराखंड: पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त की हत्या,पति अरेस्ट
Tags
# haridwar
# home
# uttarakhand
About Tejpal Negi, Editor
uttarakhand
Tags
haridwar,
home,
uttarakhand
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
advt
ramesh chandr tamta
Author Details
Thank you for visiting satymevjayte.com – your go-to digital news portal for the latest updates, news, and insights from Uttarakhand, himachal, national and all world.
Learn More →


No comments:
Post a Comment