पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब ऐलागाड़ में एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना पहाड़ी टूटने से बंद हो गया।
भारी मलबा और पत्थर जमा होने से टनल में कार्यरत 19 कार्मिक फंस गए। गनीमत रही कि प्रशासन, एसडीआरएफ, बीआरओ, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की संयुक्त टीमों के त्वरित प्रयासों से सभी कार्मिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया था। मलबा हटाने के बाद सभी 19 कर्मचारी और अधिकारी सुरक्षित बाहर निकाले गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धौलीगंगा पावर हाउस को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है। बचाव दलों के समन्वित प्रयासों से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने की बात कही है।
सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
1. चंदर सोनल
डीजी ऑपरेटर
2. शंकर सिंह
सब-स्टेशन स्टाफ
3. पूरन बिष्ट।
मेंटेनेंस स्टाफ
4. नवीन कुमार।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
5. प्रेम दुग्ताल
6. धन राज बहादुर
7. गगन सिंह धामी
सिविल
8. पीसी वर्मा।
ऑपरेशन स्टाफ
1. ललित मोहन बिष्ट।
2. सूरज गुरुरानी।
3. विष्णु गुप्ता।
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
4. जितेंद्र सोनल
5. प्रकाश दुग्ताल
6. कमलेश धामी
7. सुनील धामी
मेंटेनेंस स्टाफ
8. जी. ऑगस्टीन बाबू।
9. अपूर्वा राय।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
10. इंदर गुनजियाल
कैंटीन स्टाफ
11. बिशन धामी


No comments:
Post a Comment