हरिद्वार: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा,7 गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, August 27, 2025

हरिद्वार: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस का छापा,7 गिरफ्तार



हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को सिडकुल के पेंटागन मॉल में गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, जबकि स्पा संचालक पति-पत्नी फरार हो गए। 

सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।एएचटीयू की औचक जांच के दौरान स्पा के केबिनों में दो अलग-अलग कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। 

पकड़े गए पुरुषों की पहचान सचिन और गणेश (दोनों ऋषिकेश निवासी) के रूप में हुई, जबकि महिलाएं शामली, पानीपत और फतेहपुर की रहने वाली हैं। 

स्पा संचालक आरके पुरम कॉलोनी, सिडकुल के निवासी अनुभव और उनकी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

एएचटीयू प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पास के एक अन्य स्पा सेंटर में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके संचालक का चालान किया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सख्ती बढ़ा दी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta