रुड़की। रुड़की के माधोपुर गांव में 24 अगस्त 2024 को हुए युवक वसीम की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। मृतक के चचेरे भाई आल्लुद्दीन ने तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मामला गंग नहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर दर्ज किया है।आल्लुद्दीन के अनुसार, उनका चचेरा भाई वसीम, जो सोहलपुर गाड़ा का निवासी था, अपनी बहन के घर से स्कूटी से लौट रहा था।
माधोपुर में कब्रिस्तान के पास कुछ पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने वसीम को तालाब में फेंक दिया और उसे बाहर निकलने से रोका। जब कुछ लोग उसे बचाने आए, तो आरोपियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके परिणामस्वरूप वसीम की मौत हो गई।इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। गंग नहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


No comments:
Post a Comment